गजरौला। प्रतिभा शोधक समाज संस्था की ओर से रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। दो स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिता में 166 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रविवार को सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में 108 बच्चे उपस्थित रहे। नारायणी देवी आईटीआई नारंगपुर में 58 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। बताया गया कि 33 गांव का चयन किया गया है जिनमें एक साल के दौरान सामान्य ज्ञान और खेलकूद की तीन तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इससे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखर सके। प्रतियोगिता कराने में रविराज, चंद्रभानु वरुण, संजीव कुमार, रेखा रानी, सोविंद्र, वंदना सिंह, श्वेता सक्सेना, मिथलेश, ओमप्रकाश त्रिपाठी, यासीन अहमद आदि का सहयोग रहा।