फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महाकुंभ से अमरोहा पहुंचा 7750 लीटर संगम का जल

Sat, 08 Mar 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महाकुंभ नहीं जाने का मलाल करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। ऐसे लोगों के लिए 7750 लीटर जल अमरोहा पहुंच गया है। शनिवार की दोपहर अमरोहा शहर के रामलीला मैदान में जल वितरित किया जाएगा। ऐसे ही गजरौला और हसनपुर में भी संगम का जल श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी अनुराग तोमर ने बताया कि प्रयागराज संगम से 7750 लीटर जल लेकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां अमरोहा पहुंच गई हैं। इसमें ढाई हजार लीटर जल अमरोहा शहर में बांटा जाएगा। जबकि साड़े चार हजार हजार लीटर जल हसनपुर और गजरौला के श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। फायर ब्रिगेड की तीनों गाड़ियां अपने-अपने ठिकानों पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा 750 लीटर जल अलग से रखा गया है। शुक्रवार को अमरोहा पहुंचने पर अग्निशमन वाहनों में लाए गए गंगाजल का विधिवत पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें