फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिभाव से निकाली गई श्यामडोल-रामडोल शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भक्तिभाव के साथ रामडोल श्यामडोल शोभा यात्रा निकाली गई। कान्हा और भगवान श्री राम के जयकारों की गूंज रही। शहर में कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। झांकियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से राम डोल श्यामडोल शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जिसकी शुरुआत स्थित शिव मंदिर से हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, जिला महामंत्री नन्हें राम शर्मा, नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शोभायात्रा में शामिल झांकी लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा खादगूजर चौराहे से होकर इंद्रा चौकी पहुंची। यहां गंगा प्याउ शिव मंदिर पर आरती और पूजन किया गया। चौपला पहुंचने पर शिव मंदिर के पुजारी ने शोभायात्रा में शामिल राम सीता की झांकी की आरती की। इसके बाद शोभयात्रा श्री राम मंदिर पहुंची। अखिल भारतीय ब्राहम्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माध्व मिश्र शोभायात्रा में मुख्य अतिथि रहे। विशेष अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ.महेश चंद्र शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष पंडित वेदप्रकाश शर्मा सहित महेन्द्र पाल शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, पंडित विजय शर्मा, विजय कुमार कौशिक, राधेश्याम शर्मा, योगेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश देवी, बबीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें