फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के जन्मदिन पर 71 किसानों का सम्मान, केक भी काटा

विज्ञापन
अमरोहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर हवन करते भाजपाई। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। पीएम नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। किसान मोर्चा की ओर से 71 किसानों को सम्मानित किया गया। हवन और यज्ञ के साथ दीर्घायु की कामना की गई। उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। शहर के आजाद रोड और वासुदेव स्थित गुरुद्वारा में अरदास की गई इसके अलावा लंगर भी आयोजित किया।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित कार्यालय में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र तुगाना ने कहा कि पीएम की अगुवाई में देश तरक्की कर रहा है। रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर है। वायु, जल और थल सेना पूरी तरह सशक्त है। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों से विरोधी दलों के नेता हताश है। विकास के साथ ही जनता की भलाई के लिए पूरी तरह तत्पर है। राहुल चौहान ने कहा कि किसानों की भलाई के लिए सरकार ने योजनाओं की शुरुआत की है। इस दौरान राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, पूरन सिंह सैनी, वीरेंद्र सिंह, भगवंत सिंह, युद्धवीर सिंह, वीर सिंह भगत, रुपांत सिंह, राजू सैनी, फतह सिंह आदि रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुद्वारा में दीर्घायु के लिए अरदास की गई। सिख समाज के लोगों ने लंगर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष सरदार स्वर्णजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिख समाज के लिए ऐतिहासिक काम किया है। अफगानिस्तान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को ससम्मान दिलाया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और उत्तराखंड में राज्यपाल के पद पर सिख समाज के शख्सियत की ताजपोशी की गई है। इस दौरान हरेंद्र ढिल्लो, मंजीत सिंह छाबड़ा आदि रहे। नगर कमेटी की ओर से मंडी चौब में गोष्ठी हुई। लोगों के बीच मिष्ठान बांटा गया। अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जनहित के कामों से लोगों को फायदा पहुंच रहा है।
इस दौरान मुकेश सक्सेना, राजेश आर्य, वासु गुप्त, विकास सारस्वत, महिपाल गुर्जर, अमित सैनी, अतुल पंडित, गौरव वर्मा, प्रशांत कमार, अमित रस्तोगी, रोहित जैन, विनोद मौर्य, विनोद प्रजापति, आदेश सैनी, कमल प्रजापति आदि रहे। एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी में भाजपा नेता अमित शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश तरक्की कर रहा है। दुनिया में देश की प्रतिभा का डंका बज रहा है। इस दौरान अजेंद्र चौहान, मनीष चौहान, मनोज चौहान, राजीव भारद्वाज, अमित प्रजापति, राहुल सिंह, जगवीर प्रजापति, नरेंद्र चौहान, प्रकाशवीर, कपिल चौहान, गौरव चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

विश्वकर्मा सम्मान से 250 को प्रमाण पत्र, पांच को लोन स्वीकृत
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की ओर से लाभार्थी परक योजना संचालित की जा रही है। इससे पात्रों को लाभ दिया जा रहा है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान से लोगों को फायदा पहुंचा है। वह शुक्रवार को जोया रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में भगवान विश्वकर्मा और पीएम नरेंद्र मोदी की जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दर्जी, नाई, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, लोहार आदि वर्ग के 250 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर रहे थे। उन्होने कहा कि जिस क्षेत्र में आप काम कर सकते हैं सरकार आपके विकास के लिए काम कर रही है। एलडीएम प्रशांत चौधरी ने पांच लोगों को मुद्रा योजना से लोन स्वीकृत कराया। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, उपायुक्त उद्योग विकास यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें