फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और लोग विदेश यात्रा करके लौट अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रॉन की दहशत के बीच जिले में कोरोना संक्रमण की चेन जुड़ने लगी है। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित मिला युवक आरटीपीसीआर की जांच भी पॉजिटिव आया है। जबकि संपर्क में आने के बाद उसकी मां भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसके अलावा जिले में विदेश से लौटने वालों का सिलसिला जारी है। रविवार को भी 7 लोग और अमरोहा लौटे हैं। अब तक 308 लोग आ चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को जनपद में 7 और लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। सर्विलांस की टीम ने विदेश यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। सभी यात्रियों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 308 हो गई है। इनमें से 21 लोग लापता हैं, उनके फोन नंबर बंद हैं। उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, नगर सीएचसी, गंगेश्वरी, जोया और जिला अस्पताल में कुल 388 लोगों सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा भेजे हैं। इसके अलावा एंटीजन जांच में 194 लोग निगेटिव पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की रात नोएडा से आई जांच रिपोर्ट में मंडी धनौरा क्षेत्र निवासी मां और बेटा कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह युवक तीन दिन पहले एंटीजन जांच में पॉजिटिव निकला था। इसके बाद उनकी और परिवार के सदस्यों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। एक सदस्य की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें