अमरोहा। वैक्सीनेशन के चलते मंगलवार को जनपद के 23 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 6175 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। सभी बूथों पर 5000 का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल सहित 23 बूथों पर टीकाकरण कराया गया है। इसमें 5000 हजार का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लक्ष्य से अधिक 6175 लोगों ने टीका लगवाया है।