फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाएं कर सकेंगी रुपये की लेन देन, 6.65 करोड़ मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के स्वयं सहायता समूह के खातों में 6.65 करोड़ रुपये मिल गए है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से बैंक अकाउंट में स्थानांतरित किए गए। 400 समूह, प्रत्येक के बैंक अकाउंट में 15,000 रुपये रिवॉल्विंग फंड और 550 समूह प्रत्येक केे बैंक अकाउंट में 1.25 लाख रुपये सामुदायिक निवेश निधि के रूप में दिए गए हैं। ये धनराशि प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करने के बाद खातों में डाली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को गुरुवार को आर्थिक मदद की गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के परिवार आत्मनिर्भर बने हैं। उन्होंने कुल 6.65 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की सदस्य और बेहतर काम करेंगी। इस दौरान एसपी पूनम, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान महाराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें