फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 56.03 फीसदी बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रविवार को 56.03 फीसदी बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। सोमवार से 700 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को डीएम बीके त्रिपाठी ने रायपुर खुर्द गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चे को पल्स पोलियो की पहली खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि सघन पल्स पोलियो अभियान 25 मार्च तक चलाया जाएगा। जिले में शून्य से पांच साल तक के बच्चों की संख्या 3,24589 है। इसके सापेक्ष रविवार को 1548 केंद्रों पर 1,81858 बच्चों को दवा पिलाई गई है, जिसका कुल 56.03 फीसदी रहा है। सोमवार से तीन सदस्यीय 700 टीमें टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें