फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला भगाने की रिपोर्ट नहीं लिखने पर भाकियू का थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। महिला को भगाकर ले जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के विरोध में ग्रामीणों ने भाकियू के बैनर तले थाने का घेराव किया। पुलिस ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वहीं, धरने से वापस हो रहे महिला के जेठ की हार्टअटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पत्नी पांच सितंबर को प्रेमी के साथ चली गई थी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने भाकियू के बैनर तले रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के विरोध में थाने का घेराव कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। ग्रामीण धरना समाप्त कर गांव जा रहे थे। इसी दौरान पीड़ित के बड़े भाई को दिल का दौरा पड़ गया। ग्रामीण तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें