फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने भारत बंद का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/बछरायूं। कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल पर भारत बंद को सफल बनाया। पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता हाजी शब्बन एक ने आरोप लगाया है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें हर मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम हो चुकी हैं। देश की जनता अब भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। जनता इनसे छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है। शब्बन बछरायूं में कांग्रेसियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कस्बा बछरायूं में पार्टी आह्वान पर बंद का जबर्दस्त असर रहा। यहां सवेरे से ही कांग्रेसियों ने बाजार बंद करा दिया। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष अफसर अली वारसी, नगर अध्यक्ष जाकिर कुरैशी, खुर्रम चौधरी, शकीलउद्दीन वारसी, शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे। धनौरा में भी कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह ने केंद्र सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इस दौरान एम पी शर्मा, कल्लू कादरी, राजेंद्र त्यागी, खजान सिंह, परम सिंह, गयासउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें