फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 51 शिकायतें, छह का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/नौगांवा सादात। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को अमरोहा और नौगांवा सादात तहसील में हुआ। दोनों तहसीलों में कुल 51 मामले दर्ज हुए जिसमें मौके पर छह मामले निस्तारित किए गए। अन्य मामले संबंधित विभागों को भेज दिए गए। अधिकारियों ने तत्काल और गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी है।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने नौगांवा सादात तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उसका तत्काल और गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में शिकायत करने वाले की संतुष्टि जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी रोजाना पोर्टल को जांच करें। अधीनस्थों से काम कराएं। विभागीय काम लंबित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां पर कुल 19 मामले दर्ज हुए उन्होंने दो मामले का मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान एसडीएम अशोक शर्मा, तहसीलदार भगत सिंह, डीडीओ प्रदीप यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। इसके अलावा ब्लॉक सभागार में सदर तहसील क्षेत्र के कुल 36 शिकायत दर्ज हुई, जिसमें चार मामले निस्तारित किए गए। एसडीएम विजय शंकर ने अन्य मामलेे को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। यहां पर राजस्व के 11, पुलिस के सात, आपूर्ति के सात और पीएम आवास के सात, बिजली के दो, नगर पालिका के एक और नलकूप के एक मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें