फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 5, बुखार के 259 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में लगातार डेंगू और बुखार के मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को फिर डेंगू के 5 और बुखार के 259 मरीज मिले हैं। हालांकि पहले के मुकाबले में डेंगू का प्रकोप कम होता जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में गुरूवार को 3376 मरीज देखे गए। इनमें डेंगू के 5 और बुखार के 259, डायरिया के 28, टाइफाइड के 3 मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड जांच के लिए 724 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सीएमओ ने बताया कि अब डेंगू के मरीज लगातार कम हो रहे हैं। जल्द ही डेंगू पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। सरकारी अस्पतालों के साथ ही ग्रामीण अंचल में कैंप लगाकर लोगों को डेंगू और बुखार से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सभी से अपने आसपास सफाई रखने का आवाहन किया। उधर कोविड-19 टीकाकरण के लिए 153 केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 34300 के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के अनुरूप 9504 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें