फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निपटाए काम तो अब बारह के बाद जाएं बैंक

Sat, 08 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
syndicate bank
विज्ञापन
शुक्रवार को बैंकों में लंबी छुट्टी हो गई। बैंक अब सीधे 13 अक्तूबर को खुलेंगे। लिहाजा शुक्रवार को सभी बैंकों में ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। एटीएम से पैसे निकालने वालों की भी लाइन लगी थीं। अपने जरूरी काम निपटाने के लिए पब्लिक सुबह से ही बैंकों में डटी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जो चूक गए उन्हें अब पांच दिन लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बहुत मुमकिन है कि बैंकों की लंबी छुट्टियों की वजह से एटीएम भी खाली हो जाएं। लिहाजा शुक्रवार को एटीएम बूथों पर भी रोजमर्रा की तुलना में भीड़ दो से तीन गुना तक थी।

दरअसल आठ अक्तूबर (शनिवार) को माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से अवकाश है। इसके बाद रविवार है और फिर सोमवार को रामनवमी व मंगलवार 11 अक्तूबर को दशहरा होने की वजह से छुट्टी है। इसके बाद बारह अक्तूबर को मोहर्रम है। इस तरह बारह अक्तूबर तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। यही वजह है कि शुक्रवार को बैंक बंद होने से पहले बैंकों में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन


पब्लिक जानती है कि बैंकों की छुट्टियां होते ही एटीएम भी कुछेक घंटों में ही सूने हो जाते हैं। यूं तो छुट्टी के दिनों में भी बैंकों को एटीएम में पैसा डालना चाहिए, ताकि एटीएम ड्राई न हों। लेकिन छुट्टियों में एटीएम में एक बार पैसा समाप्त हो जाने पर बैंक स्टाफ एटीएम में दोबारा पैसा डालने की जहमत नहीं उठाता। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें