थाना क्षेत्र के गांव नबाबपुुरा में निवर्तमान प्रधान के घर में 10-12 बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये समेत लाखों की लूट कर ली। पुलिस ने गांव पहुच कर मौका मुआयना किया।
नबाबपुरा गांव के निवर्तमान प्रधान प्रेम सिंह किन्नर के यहां बृहस्पतिवार रात लगभग एक बजे 10-12 बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। यहां बदमाशों ने घर में मौजूद प्रधान के पिता उमराव सिंह, माता रामोदेवी व भांजी मोनिका को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। प्रेम सिंह ने बताया कि वह किसी काम से मुरादाबाद गए हुए थे।
बताया कि, बदमाश घर पर रखे 50 हजार रुपये, सोने के कई आभूषण, 10 किलोग्राम देशी घी लूट कर ले गए। पुलिस ने मुुआयना किया।
अमरोहा के सतपाल गैंग ने डाली थी बैंक में डकैती
हाईवे किनारे स्थित केनरा बैंक शाखा में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने डकैती में शामिल एक बदमाश योगेश उर्फ्र रिंकू को गिरफ्तार किया है, सात बदमाश अभी फरार हैंै। पुलिस का कहना है कि एटा जेल में बंद विनीत मिश्रा ने डकैती की योजना बनाई और अमरोहा के सतपाल सैनी गैंग ने इसे अंजाम दिया।
बता दें, 30 मई को केनरा बैंक की शाखा में बाइकों पर सवार होकर पहुंचे आठ बदमाशों ने डाका डाला था और बैंक के स्टाफ व ग्राहकों को बंधक बनाकर 30 लाख 51 हजार 650 रुपये कैश और 1.749 ग्राम सोना लूट लिया था। भागते समय बदमाश एक कर्मचारी का मोबाइल और बैंक के सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए थे। एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि वारदात में शामिल एक बदमाश रिंकू उर्फ योगेश निवासी फजलपुर थाना बिलारी मुरादाबाद को 2,05,700 कैश, बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
योगेश अमरोहा के कावली निवासी बदमाश सतपाल सैनी गैंग का सदस्य है। पुलिस का दावा है कि केनरा बैंक डाके के बाद बदमाशों ने लूटी गई धनराशि में से कुछ मंदिर में दान की तो अपने लिए एक मकान बनवाया। नई कारें खरीदीं।