फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 449 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को नगर स्थित गांधी मूर्ति के पास राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। जिले के कुल 449 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे, जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में हाईस्कूल के 218 तथा इंटरमीडिएट के 231 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परिषद की सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें