फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अस्पताल में जन्मे बच्चों के नाम से 42 परिजनों ने रोपे पौधे

Wed, 02 Jul 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार से वन महोत्सव शुरू हो गया है। इस बार दुनिया में आने वाले बच्चों के नाम से पौधा रोपे जा रहे हैं। यह पौधे बच्चों के जीवन का एक आदर्श प्रतीक होंगे। वन विभाग की ओर से बच्चों के परिजनों को रोपने के लिए पौधा भेंट किया। साथ ही ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट भी दिया। इसका अर्थ होगा कि यह बच्चा पौधे की तरह ही अमूल्य है। वन महोत्सव के पहले दिन जिलेभर में छह हजार से ज्यादा पौधे रोपे गए।
विज्ञापन


हरियाली को और बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। शासन-प्रशासन तो अभियान चलाता ही है, सामाजिक संस्थाएं भी पौधरोपण कर रही हैं। वन विभाग द्वारा एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाता है। वन महोत्सव के अंतर्गत अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाता है। वन विभाग द्वारा जनता को भी पौधरोपण से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब इसके लिए नई पहल की गई है। वन महोत्सव के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों के परिवारों को अब पौधरोपण से सीधे जोड़ा गया है। जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्म लेने वाले नवजात बच्चों के परिजनों को वन विभाग ने एक-एक पौधा उपहार में दिया।
विभाग का मानना है कि नवजात के नाम से पौधे लगाने से बड़ा होने तक उसकी देखभाल अच्छी तरह से हो सकेगी। इसके साथ ही वन विभाग ने वृहद्ध पौधारोपण की तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

वन एसडीओ विमल कुमार ने बताया कि जिले में 38.50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। मंगलवार को पहले दिन जिलेभर में करीब छह हजार पौधे रोपे गए हैं। जबकि सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने पर वाले 42 बच्चों के परिजनों को पौधा और ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट भी दिया गया है। यह परिजन भी नवजात बच्चों के नाम से पौधे को रोपेंगे और देखभाल करेंगे।

शीशम व सागौन को प्राथमिकता
वन विभाग द्वारा भेंट करने के किए इमारती लकड़ी वाले पेड़ों की प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई है। शीशम और सागौन अधिक दिए गए हैं। ये पौधे परिजन खुद ही अपनी भूमि या कहीं सड़क पर लगाएंगे और इनका संरक्षण करेंगे।
-
शहीदों के नाम पर बनेगी वाटिका
इस बार पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग स्वतंत्रता सेनानियों, भारत पाक युद्ध एवं देश सेवा में शहीदों के नाम से पौधारोपण कर वाटिका स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें