फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन पर कब्जे के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य ने दिया धरना

Wed, 02 Jul 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड संख्या 12 के सदस्य धर्मपाल सिंह ने जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए एसडीएम दफ्तर पर धरना दिया। उनके परिवार के सदस्य भी धरने पर बैठे। उन्होंने धमकी दी कि उनकी पत्नी व भांजे की पत्नी के नाम की जमीन से कब्जा नहीं हटा तो धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
धर्मपाल सिंह का कहना है कि गांव वाजिदपुर में उनकी पत्नी व भांजे की पत्नी के नाम पर जमीन है। गांव के कुछ लोगों ने उस पर कब्जा कर रखा है। पिछले दिनों राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में पिलर व तार लगाकर घेराबंदी की गई थी लेकिन कब्जा करने वालों ने उसे भी ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कब्जा करने वालों को विधायक की शह मिलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि धर्मपाल सिंह की शिकायत का राजस्व विभाग से कोई संबंध नहीं हैं। उनकी शिकायत थाना बछरायूं भेजी जा चुकी है। उधर, थानेदार प्रमोद कुमार ने कहा कि मिथलेश देवी की तहरीर पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। इस बाबत पूछने पर विधायक राजीव तरारा ने आरोप को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें