गजरौला। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में केएसके एकेडमी में चल रही महिला पुरुष 67वीं यूपी राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में टीमे अपना मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई है। महाकुंभ के फाइनल में पुरुष वर्ग में बागपत और मुजफ्फरनगर, महिला वर्ग में मुरादाबाद और बागपत की टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी।
प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में बहराइच को बागपत ने 25-22, 10-25 25-13,25-15 से, वाराणसी ने संभल को 25-17, 25-14, 25-20 से, मुजफ्फरनगर ने गाजीपुर को 26-20, 25-16, 25-14 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। महिला वर्ग में बागपत ने आगरा को 25-17, 25-15, 25-19 से, मुरादाबाद ने मिर्जापुर को 25-04, 25-11, 25-08 से, गाजियाबाद ने मथुरा को 25-22, 25-19, 25-15 से, इलाहाबाद ने वाराणसी को 18-25, 25-22, 25-16, 25-19 से पराजित किया।
पुरूर्ष वर्ग के सेमीफाइनल में बागपत ने वाराणसी को 25-21, 25-19, 25-23 से, मुजफ्फरनगर ने मेरठ को 25-17, 25-10, 25-17 से पराजित किया। महिला वर्ग के सेमीफाइनल मैच में इलाहाबाद को बागपत ने 25-18, 25-11, 25-11 से, मुरादाबाद ने गाजियाबाद को 25-07, 25-13, 25-09 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया । तीसरे स्थान के लिए इलाहाबाद और गाजियाबाद महिला वर्ग में और वाराणसी मेरठ पुरुष वर्ग में खेलेंगे ।
मुख्य अतिथि एसपी विपिन ताडा, पर्यावरणविद् राजेंद्र सिंह ओलख, पराग डेयरी के चेयरमैन प्रदीप सिंह, उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रणदीप सिंह गिल, सचिव विवेक सिंह वंटी, कोषाध्यक्ष अम्बरीष भदौरिया, अकादमी के चेयरमैन नरेन्द्र सिंह चहल, स्कूल स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी असलम जावेद,चौधरी तरुण सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक मुजफ्फरनगर प्रदीप बालीयान, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कांस्य पदक विजेता राजेन्द्र सिंह, आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।