फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त गांवों की क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। धनौरा विधानसभा के भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा है कि खादर क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांवों की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र ही मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए चकनवाला तक तटबंध निर्माण की स्वीकृति सरकार द्वारा दिए जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी। वह बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव देवीपुरा में ग्रामीणों से मुखातिब थे। इस अवसर पर उन्होंने गांव के डीएनएस स्कूल में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया और उनसे राष्ट्रहित में अच्छी शिक्षा पाने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा विधायक राजीव तरारा ने देवीपुरा व पट्टी खादर गांव के लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों ने बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों से बचाव व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। चिकित्सकों को लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डीएनएस स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया और उनसे अच्छा नागरिक बनने की अपील की। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, जोनी सरदार, अशोक सिंह, अमित, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें