फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदेड़ी में छुरियों का मातम मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/चुचैला कलां। निकटवर्ती शिया बहुल गांव फंदेड़ी में नवें मुहर्रम पर छुरियों का मातम मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अजादारों ने छुरियों से अपने शरीर को लहूलुहान कर लिया। जलते हुए अंगारों पर अजादार चलते दिखाई दिए। अंजुमन सज्जादिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मौलाना नकी साहब ने फरमाया कि हजरत इमाम हुसैन व हजरत अब्बास की याद में नवें मुहर्रम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इमाम साहब के संदेशों को अपने जीवन में उतारने का काम किया। पूरी दुनिया में उनका पैगाम पहुंचाया। इमाम हुसैन अमन और इंसाफ के लिए शहीद हो गए थे। उन्होंने अन्याय व अहंकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। अजादारों ने जंजीरों, छुरियों से मातम मनाया। इस अवसर पर मनव्वर अली, खिसाल मेंहदी, अहसान मेंहदी, अबरार, तालिब हुसैन, अकील, मोमिन, मुशर्रफ आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें