फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाद्रपद पूर्णिमा: ब्रजघाट गंगा में हजारों श्रद्घालुओं ने किया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाद्रपद पूर्णिमा : ब्रजघाट गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
भाद्रपद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान गंगा तट हर-हर गंगे के जयकारे से गूंजते रहे। आलम यह था कि गंगा तट से हाईवे तक श्रद्धालु नजर आ रहे थे। गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान पुण्य किया।
विज्ञापन

भाद्रपद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए दूर दराज जनपदों के श्रद्धालु मंगलवार शाम से ही ब्रजघाट पहुंचने शुरू हो गए थे। भोर के चार बजे तक गंगा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जमघट लग गया। जो सुबह करीब 11 बजे तक लगा रहा। गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। गंगा स्नान के बाद विभिन्न मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना की गई। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान पुण्य भी किए। घाट के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। पुजारियों के मुताबिक, भाद्रपद पूर्णिमा से ही पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने के लिए ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। तिगरी गंगा धाम पर भी हजारों श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। गुरुवार से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहा है। पहला श्राद्ध होगा। अब से 15 दिन तक गंगा घाट पर तर्पण आदि के लिए श्रद्धालुओं का आना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें