फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डायरिया के 38 और 130 मरीज बुखार के मिले

Wed, 22 May 2024 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी और उमस के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को डायरिया की 38 बुखार के 130 मरीज और मिले हैं। वहीं, 91 मरीजों को भर्ती कराया गया है। जबकि तीन मरीजों को रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में लू, टायफाइड, फूड प्वाइजनिग, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं ज्यादा देखी जाती हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अभी तक गर्मी जनित बीमारियों से पीड़ितों की संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। लू लगना शरीर के साथ दिमाग भी गर्मी की चपेट में आ जाता है। तेज बुखार के साथ उल्टियां और शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होना इसके लक्षण हैं। गर्मी में पसीना ज्यादा आने से पानी की कमी होने का खतरा रहता है, जिससे लू लगने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि लगातार पानी पीते रहें। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरण सिंह ने बताया कि बुधवार को 1348 मरीज ओपीडी में पहुंचे। जिनमें से 24 मरीजों को इमरजेंसी में देखा गया है। जबकि बुखार के 130 मरीज मिले हैं। वहीं, डायरिया के 38 मरीज पहुंचे। इसके अलावा 40 मरीज ने सीटी स्कैन कराया है। जबकि 120 मरीजों ने सिटी स्कैन कराया। वहीं, 89 मरीज ने अल्ट्रासाउंड कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें