फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शारदा अभियान के तहत स्कूल पहुंचे 3500 ड्रॉप आउट बच्चे

Tue, 29 Apr 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले ड्रॉप आउट बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शारदा अभियान चलाया जा रहा है। जिले में छह से 14 आयु वर्ग के ऐसे 3500 बच्चों का प्रवेश परिषदीय स्कूलों में कराया गया है।
विज्ञापन

निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छह से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चाें को निशुल्क शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार है। लेकिन, कई कारणों से बच्चों को बीच में ही प्रारंभिक शिक्षा को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शारदा अभियान चलाया जाता है।
इसके तहत स्कूली शिक्षा से दूर हुए बच्चों को वापस स्कूल में प्रवेश दिलाया जाता है। जहां रेमेडियल टीचिंग के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाता है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले शैक्षिक सत्र में बीच में शिक्षा छोड़ चुके 3500 बच्चों का प्रवेश कराया गया था। वहीं इस शैक्षिक सत्र में भी अभी तक करीब 100 बच्चों का प्रवेश कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें