फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूर्व पालिकाध्यक्ष के 40 वर्षीय बेटे को पड़ा दिल का दौरा, गई जान

Tue, 29 Apr 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी के चलते हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। दावत खाकर घर आए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हाजी इकरार अंसारी के बेटे शानू (40) को अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला जामा मस्जिद मुल्लाना निवासी हाजी इकरार अंसारी 15 साल पहले पालिका के अध्यक्ष थे। वर्तमान में हाजी इकरार अंसारी जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनके सबसे बड़े बेटे शानू की पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था। शानू के परिवार में भी दो बेटियां और एक बेटा है। एक साल पहले शानू की दूसरी शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात नौ बजे वह एक दावत में खाना खाकर घर आए थे।
इसके थोड़ी देर बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। सोमवार को परिजनों ने शानू के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें