फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के अकाउंटेंट, सिपाही सहित 34 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। सोमवार को सरकारी लैब और एंटीजन टेस्ट में 34 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें विकास भवन के अकाउंटेंट सहित तीन कर्मचारी और डिडौली का सिपाही शामिल है। संक्रमितों मरीजों को होम आइसोलेशन और कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 913 पहुंच गई है। जबकि 321 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 318 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें उन्नीस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 299 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट और ट्रूनेट से 889 लोगों की जांच कराई गई। इसमें विकास भवन में एक एकाउंटेंट सहित तीन कर्मचारी और डिडौली में सिपाही सहित 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बब संक्रमित मरीजों की संख्या 913 हो गई है। जबकि 321 मरीज एक्टिव चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें