फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मिशन शक्ति के तहत 31 बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना हसनपुर की टीम ने 31 बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना हसनपुर की टीम ग्राम लुहारी खादर पहुंची। यहां एसआई विजेंद्र सिंह, महिला आरक्षी दिल शेर जहान और प्रियंका ने घर-घर जाकर सर्वे किया। पुलिस टीम ने उन परिवारों को चिन्हित किया। जिनके बच्चे आर्थिक या अन्य कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे थे। टीम ने अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम ने चिन्हित किए गए सभी 31 बालक-बालिकाओं को कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय लुहारी खादर पहुंचाया, जहां प्रधानाध्यापिका कृष्णा गर्ग की उपस्थिति में उनका विधिवत नामांकन कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस का कार्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है। शिक्षा के जरिए बच्चों को सशक्त बनाना मिशन शक्ति का मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें