फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उड़ाए 28 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में मौजूद केनरा बैंक के बाहर नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने महिला से 28 हजार रुपया उड़ा लिया। होश में आने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

हसनपुर थाने के पास केनरा बैंक की शाखा है। सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के लुहारी खादर गांव निवासी प्रेमवती पत्नी रामनिवास केनरा बैंक की शाखा पहुंचकर अपने खाते से 28 हजार रुपया निकाली। पीड़िता के अनुसार जैसे ही वह बैंक से बाहर निकली। तभी एक अंजान व्यक्ति उसे मिला। पीड़िता के अनुसार वह उसे अपनी बातों में फंसा कर उसे कोई नशीली दवा सुंघा दिया। इसके बाद महिला नशे में हो गई, इसके बाद आरोपी पीड़िता से नोट लेकर उसे कागज का पैकेट थमा दिया। काफी देर बाद ठगी का अहसास होने पर महिला के होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी को तलाश करने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता कोतवाली पहुंचकर पुलिस से घटना की शिकायत की। दुबारा मंगलवार को भी पीड़िता कोतवाली पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। एसएसआई लवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बैंक के सीसीटीवी कैमरे चेक कराकर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें