फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले में 27 वर्षीय महिला की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 01 Nov 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/कैलसा। परिवार के साथ तिगरी मेला गंगा नहाने गईं रुचि शर्मा (27) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें मेला परिसर में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। इसके बाद पूरा परिवार डेरे समेटकर घर लौट आया।
विज्ञापन

देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव चक छावी में किसान ओम प्रकाश शर्मा का परिवार रहता है। उनके दो बेटे हैं, दूसरे नंबर के बेटे गौरव के परिवार में पत्नी रुचि शर्मा और एक पांच साल का बेटा है। फिलहाल, जमीन की खरीद-फराेख्त का काम करने वाले गौरव वर्तमान में अमरोहा की सुबोध नगर कॉलोनी में पत्नी रुचि शर्मा और बेटे के साथ रहते हैं। हर साल की तरह इस साल भी गौरव शर्मा परिवार के साथ 27 अक्तूबर को तिगरी मेल नहाने गए थे।
बृहस्पतिवार रात परिवार खाना खाकर सोया था। शुक्रवार सुबह परिवार के सभी सदस्य सकुशल उठे और गंगा में नहाने जाने लगे। जैसे ही परिवार के सदस्य तंबू से निकले तभी रुचि शर्मा को सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह पति गौरव के पैरों में बेहोश होकर गिर गईं। तुरंत ही परिजन रुचि शर्मा को मेला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग रुचि शर्मा के शव को लेकर घर आ गए। रुचि शर्मा की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, तिगरी मेले में हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर को लोग सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए दुख जता रहे हैं।
दिल का दौरा पड़ने से कचहरी के आउटसोर्सिंग कर्मचारी की जान गई

अमरोहा। कचहरी में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी फहीम (30) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतक फहीम मोहम्मदी सराय के रहने वाले थे। दो भाइयों में बड़े फहीम कचहरी में आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे। बृहस्पतिवार को अचानक काम करते समय उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चर्चा है की फहीम पिछले कुछ दिन से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें