फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया और ढाकोवाली में डेंगू आशंकित 23 मरीज और मिले

विज्ञापन
मंडी धनौरा मलेशिया गांव में लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक बुखार से तप रहे हैं। सरकारी अस्पतालों मरीजों की भरमार है। मंडी धनौरा क्षेत्र के मलेशिया, शीशोवाली और ढाकोवाली स्वास्थ्य विभाग की टीम को 23 डेंगू आशंकित मिले हैं। जबकि मंगलवार को जनपद में बुखार के 251 मरीज और मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति को मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंडी धनौरा क्षेत्र के मलेशिया और ढाकोवाली गांव में कैंप लगाकर लोगों केे सैंपल लिए। इस दौरान दोनों गांवों में 262 लोग देखे गए। 47 मरीज बुखार के मिले। 199 लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। वहीं 26 लोगों की मलेरिया की जांच कराई गई। वहीं 21 लोगों की डेंगू जांच कराई गई है। सोमवार को भी टीम ने मलेशिया, शीशोवाली और ढाकोवाली गांवों ने 23 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल लिए थे। सभी आशंकितों की एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब सभी आशंकित मरीजों के सैंपल जिला अस्पताल में एलाइजा जांच के लिए भिजवाए गए हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी मरीजों की भीड़ रही। बड़ी तादाद में मरीज अपने बारी के इंतजार में परेशान दिखे। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक कक्ष, इंजेक्शन रूम और दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 3403 मरीज पहुंचे। इसमें 251 मरीज केवल बुखार के मिले हैं। वहीं नौ मरीज टाइफाइड और 29 लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं। सभी मरीजों को दवा दी गई है। जबकि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें