फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 22962 नए मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के लिए पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। इससे पहले चलाए गए अभियान में कुल 22962 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं, जो पहली बार अपने मत का प्रयोग कर सरकार चुनने में भूमिका निभाएंगे। सूची के प्रकाशन के बाद अब अधिकारी पोलिंग बूथों की स्थिति सुधारने में लगे हैं।
विज्ञापन

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र अमरोहा, हसनपुर, मंडी धनौरा और नौगांवा सादात की आबादी करीब22 लाख से अधिक है। जबकि 1347726 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 708259 और महिलाओं की संख्या 639369 है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले के 1601 पोलिंग बूथों पर 18 साल की आयु पूरा करने वाले 22962 नए पात्र युवा भी इस बार चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में अपना नाम जुड़वा कर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने के बाद प्रशासन पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए तैयारी में जुटे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा पुरुष महिला कुल वोटर
नौगावां 171441 155452 326918
अमरोहा 163513 149330 312862
धनौरा 181885 162353 344269
हसनपुर 191420 172234 363677
कुल 708259 639369 1347726
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें