फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर मार्ग की हालत खस्ता, गड्ढों से गुजरना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट हाईवे हसनपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से वाहन तो दूर, पैदल तक गुजरना मुश्किल हो गया है। लोग इस समस्या से परेशान हैं लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गड्ढों के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे पर गजरौला से हसनपुर के बीच की दूरी करीब 14 किलोमीटर है। इस मार्ग पर सड़क गड्ढों में बदल गई है। मार्ग से एक से डेढ़ फुट गहरे तक गड्ढे हो गए हैं। इन मार्गों पर दुपहिया वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। बड़े वाहनों का इस मार्ग पर चलना दूभर है।
गजरौला से हसनपुर तक का 15 मिनट का सफर अब 40 से 45 मिनट में पूरा होता है। इस मार्ग पर हादसे का अंदेशा बना रहता है। रात के समय वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कई माह से मार्ग बदहाल
गजरौला। गजरौला से हसनपुर मार्ग का स्टेट हाईवे कई माह से बदहाल पड़ा है। उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग का न तो निर्माण हो रहा है और न ही गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है।

मार्ग का निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा। पहले भी गड्ढे भराने का काम कराया गया था। मार्ग का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। - अजय कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें