गजरौला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में पश्चिम बंगाल में छात्रों की निर्मम हत्या की भर्त्सना की। बैठक में जिला संयोजक सुशील सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार ने भाषा व गणित विषयों के स्थान पर उर्दू विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया है। जबकि छात्र बंगाली भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन सरकार ने पुलिस के माध्यम से इस आंदोलन को बर्बरता पूर्वक कुचल दिया तथा दो छात्रों की निर्दयापूर्वक हत्या कर दी गई। इसके विरोध में विद्यार्थी परिषद ने कोलकाता में राष्ट्रव्यापी रैली का आह्वान किया है। रैली में पश्चिमी यूपी से विपिन सागर व पीयूष चौधरी के नेतृत्व में करीब 200 छात्र कोलकाता पहुंच गए हैं। बैठक में नगर मंत्री सुंदर सिंह, कुनाल रावत, संजय, देवांश चौधरी, रानु शर्मा, ईशू चौहान आदि रहे।