फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म सभा में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पुजारी अर्चक विभाग की बैठक में 9 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित धर्म सभा में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। नगर के शिवाला मंदिर में आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा की नौ दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर मंत्री अशोक कुमार रस्तोगी ने कहा कि 6 दिसंबर को अयोध्या में कोठारी बंधु समेत बहुत से कार सेवक शहीद हो गए थे। उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। सरकार से मांग करते हैं कि संसद में कानून बनाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाए। यहां दामोदर शर्मा, अशोक शर्मा, अंकुर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, उषा शर्मा, राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें मंडल सचिव वेद प्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा मंदिर निर्माण का मुद्दा लेकर सरकार बनाती है, लेकिन सरकार बनने के बाद मंदिर को ही भूल जाती है। ऐसा कई बार हो चुका है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के झूठे वादों में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर अब भी नहीं बनाया गया, तो फिर कभी मंदिर नहीं बनाया जा सकता है। इस मौके पर विकास यादव, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें