फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई को डीएम को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे शिक्षकों व शिक्षा मित्रों को भारत निर्वाचन आयोग का कोई भय नहीं रह गया है। रविवार को बूथ दिवस पर प्रशासन की सख्ती के बावजूद नौ शिक्षक व शिक्षामित्र गैरहाजिर पाए गए। उपजिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पहले रविवार को भी 30 बीएलओ गैरहाजिर पाए गए थे। रोचक बात यह है कि गैरहाजिर सभी शिक्षक व शिक्षामित्र महिलाएं हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। रविवार को सभी बूथों पर मतदाता सूची में संशोधन व नाम बढ़ाने आदि का काम किया जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती के बाद भी बीएलओ व पदाभिहीत अधिकारी के रूप में काम कर रहे कर्मचारी बूथों पर नहीं जा रहे हैं। रविवार को तहसीलदार राकेश कुमार ने कई बूथों की चेकिंग की। सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय प्रमुख के साथ जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें