फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहाली गोसांई में मिले मोतियाबिंद के 145 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गलत खान-पान और क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के चलते लगातार बीमारियां पांव पसार रही हैं। बुजुर्गों में आंखों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के खेतों में पैदा होने वाली सब्जियों में प्रोटीन और विटामिन कम हो रहे हैं। रसायनिक खाद का प्रयोग इसका बढ़ा कारण है। रविवार को सिहाली गोसांई क्षेत्र में लगे निशुल्क नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य जांच शिविर में 145 ऐसे रोगी सामने आए जिन्हें मोतियाबिंद था। लायंस क्लब गजरौला की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। गाजियाबाद के एक अस्पताल की टीम ने जांच की। शिविर में 576 लोगों की जांच की गई। इसमें से 145 को मोतियाबिंद निकला। लायंस क्लब की ओर से इनके निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था कराई गई है। शिविर में रोगियों के रक्तचाप की भी जांच हुई। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रथमा बैंक के चेयरमैन रामा नाईक, लायन लक्ष्मी नारायण गर्ग, कमल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, डा. एमपी शर्मा, नीलाक्ष, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें