फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 विद्यार्थियों की हुई वतन वापसी, 17 अभी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 35 छात्र यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें कई छात्रों का पहला साल है, तो कई छात्र डॉक्टर की डिग्री मिलने के करीब हैं। लेकिन रूस के हमले के बाद यूक्रेन तबाही की कगार पर खड़ा है। युद्ध छेड़ने के बाद भारतीय छात्र स्वदेश लौटने की जद्दोजहद में लगे हैं।
विज्ञापन

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन को भेजी गई है। सूची के मुताबिक अमरोहा तहसील क्षेत्र के 22 छात्र यूक्रेन में पढ़ते हैं। जबकि हसनपुर तहसील क्षेत्र से जुड़े छात्रों की संख्या 5 है। ऐसे ही नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र के चार और मंडी धनौरा के छात्रों की संख्या भी 4 है। शुक्रवार की शाम तक 18 छात्र स्वदेश लौट चुके हैं। लौटने वालों में अमरोहा क्षेत्र के छात्रों की संख्या 9, हसनपुर के 4, नौगांवा सादात और मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के दो-दो छात्र वापस आ चुके हैं। अभी सत्रह छात्र यूक्रेन और विभिन्न बॉर्डरों पर फंसे हुए हैं।
करीब 35 छात्रों की सूची मिली है। जिसमें 18 या 19 छात्र वापस लौट आए हैं। दो से तीन छात्र ऐसे हैं, जो दूसरे देश में पहुंच गए हैं। जनपद के अधिकांश छात्र सुरक्षित स्थानों पर हैं। सभी वापस आ रहे हैं।- बीके त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें