फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के चूल्हे में आग जलाएगी उज्जवला-सरिता चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। उज्जवला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांव दरियापुर में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन बांटे गए। नगर की अनिल भारत गैस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब पचास से अधिक असहाय महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरिता चौधरी ने कनेक्शन बांटे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत हर गरीब के घर का चूल्हा जलाने का काम किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर उस गरीब को घर दिया जा रहा है, जो वर्षों से छत के लिए तरस रहा है। विशिष्ठ अतिथि चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भी भाजपा सरकार की योजना का गुणगान किया। एजेंसी के प्रोपराइटर अनिल कुमार ने कहा महिलाओं को गैस उपयोग करते हुए बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कावेंद्र सिंह, गुरूवचन सिंह, नेमवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, पूजा रवि आदि मौजूद।
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें