फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: 16 वर्ष के किशोर और 13 साल की किशोरी ने किया प्रेम विवाह, तीन महीनों से थे परिचित

Fri, 02 Apr 2021 10:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में अलग-अलग ईंट भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों के 16 वर्षीय किशोर और 13 साल की किशोरी के बीच प्रेम हो गया। बुधवार रात को दोनों अचानक घरों से लापता हो गए और शादी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


किशोरी के भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। बाद में पुलिस नाबालिग दंपती को कोतवाली ले आई। पूछताछ में दोनों ने प्रेम विवाह करने की बात कही। पुलिस ने उम्र के हवाले से समझाकर दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर बिहार के जनपद भागलपुर के गांव के मजदूर ईंट पाथने का काम करते हैं जबकि पास के गांव में दूसरे भट्ठे पर भागलपुर जनपद के एक अन्य गांव का परिवार काम करता है। इनमें से एक परिवार के 16 वर्षीय किशोर और दूसरे परिवार की 13 साल की किशोरी के बीच प्रेम हो गया। 
विज्ञापन


तीन महीने से दोनों संपर्क में थे। बुधवार शाम को दोनों घर वालों को बताए बिना चले गए और तीसरे गांव के एक एक भट्ठे पर पहुंच गए। इस भट्ठे पर किशोर का बड़ा भाई काम करता है। दोनों ने उसके सामने जिद करके प्रेम विवाह कर लिया।

इस बीच किशोरी के भाई ने बहन के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। किशोर पर शक भी जताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में बैठाकर समझाने के बाद दोनों को परिवारों के हवाले कर दिया। 

इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं, उनकी शादी नहीं हुई थी। केवल किशोरी ने मांग में सिंदूर भर लिया था। फिलहाल दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में किसी से तहरीर भी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें