फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड से टीन गायब, ट्रेन के इंतजार में भींगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरोहा। हल्की बारिश में रेलवे की यात्री सुविधाओं की पोल खुल गई। प्लेटफार्म नंबर दो पर बने यात्री शेड के गायब टीन के बीच यात्री भीगते हुए ट्रेन का इंतजार करते दिखे। वहीं कुछ यात्री सिर छिपाने के लिए इधर उधर दौड़ लगाते नजर आए। हालांकि बारिश कुछ देर में बंद हो गई, इससे यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए टीन शेड बनाया गया है। ताकि ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को धूप बारिश से बचाया जा सके, लेकिन टीन शेड की चादरें काफी दिनों से गायब हैं। बावजूद इसके किसी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जबकि यात्री टीन शेड में धूप सहते रहे। सोमवार सुबह हल्की बारिश के दौरान टीन शेड के नीचे बैठे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश से टीन शेड जगह-जगह से टपकता देख ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अपना सामान लेकर खड़े हो गए। टीन शेड के नीचे पानी जमा हो गया। यात्रियों को भीगकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। जबकि अमरोहा रेलवे स्टेेशन पर रोजाना पांच से छह हजार यात्रियों की आवाजाही होती है। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि टीन शेड की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें