फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के विरोध में बंद रहे ठेले-खोखे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गजरौला। पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में फड़, ठेले और खोखे वालों ने अपना कारोबार बंद रखा। इन सभी ने पहले मंडी उपसमिति में चर्चा की। बाद में एकत्र होकर पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल के आवास पर जा पहुंचे। उनकी गैर मौजूदगी में उन्होंने पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के प्रतिनिधि को अपनी समस्याएं बताईं और अभियान को बंद कराने का अनुरोध किया। बाद में वहां से लौट आए।
सोमवार की सुबह सवेरे रोजाना की तरह बस्ती स्थित उप मंडी समिति में एकत्र फल और सब्जी विक्रेताओं ने पहले आपस में चर्चा की और फिर आढ़तियों से कोई भी सामान नहीं खरीदने का एलान कर दिया। इनका कहना था कि पालिका शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। ऐसे में वह ठेले और फड़ लगाकर अपना कारोबार कैसे कर सकते हैं। इसके बाद सभी एकत्र होकर पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल के माल गोदाम रोड स्थित आवास पर जा पहुंचे। उनकी गैर मौजूदगी में उन्होंने पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के प्रतिनिधि कुलवंत सिंह को अपनी व्यथा सुनाई। अपनी माली हालत का हवाला देते हुए अभियान बंद करने की गुहार लगाई। बाद में वहां से लौट आए। इस मौके पर राकेश वर्मा, मनोज गुप्ता, महावीर, मुन्नू, ऋषिपाल सिंह, अर्जुन, चंद्रवंश, रिजवान, कपिल, यूनुस, लाला, शकील, नीरज, फरीद आदि रहे। बाद में इन्होंने नगर में घूम-घूम कर ठेले और खोखे बंद करा दिए। वहीं फल नहीं मिलने से लोगों खासकर रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फल कारोबारियों को हुआ भारी नुकसान
गजरौला। अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में सोमवार को बस्ती स्थित उप मंडी समिति में फलों की खरीदारी नहीं की गई। सुबह के समय यहां रोजाना की तरह ठेले और फड़ लगाने वाले फल विक्रेता एकत्र तो हुए, लेकिन उन्होंने आढ़तों से फल नहीं खरीदे। इनका कहना था कि फल खरीद तो लेंगे, लेकिन उन्हें बेचेंगे कहां। फल आढ़ती नवाब अली, मोहम्मद नौशाद, राकेश उपाध्याय और कुलदीप ने बताया कि फल वालों की हड़ताल से उन्हें पहले ही दिन भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यदि हड़ताल जारी रही तो भारी तादाद में फल रखे-रखे सड़-गल जाएंगे।

पालिका का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है। इस तरह के अभियान तो शासन-प्रशासन के निर्देश पर ही चलते हैं। फिर भी लोगों को चाहिए कि यातायात व्यवस्था और शहर को सुंदर बनाने में पालिका का सहयोग करें।
विज्ञापन

अंशु नागपाल , पालिकाध्यक्ष
फिलहाल चिन्हीकरण का कार्य जारी है। इसलिए सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया। कई लोगों ने अतिक्रमण हटा भी लिया है और कई हटाने में लगे हैं। अब बुधवार को अभियान चलाया जाएगा।
बिजेंद्र सिंह पाल, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें