फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और गंगाधाम तिगरी में गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा में तड़के से ही स्नान का सिलसिला आरंभ हो गया था। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा के स्नान का विशेष महत्व है। हर बार ही तरह इस बार भी सबसे अधिक भीड़ दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर स्थित तीर्थ नगरी ब्रजघाट में रही। यहां दिल्ली और एनसीआर के अलावा कई राज्यों के श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं। घाटों पर भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को काफी असुविधा भी हुई, लेकिन इसके बावजूद उनकी आस्था में जरा भी कमी नहीं आई। पहाड़ों में हुई बारिश के कारण गंगा के जल स्तर में हुई बढ़ोत्तरी के कारण उन्होंने बेरीकेडिंग के पीछे वाले हिस्से में ही स्नान किया। स्नान के उपरांत सामर्थ्यानुसार दान-पुण्य भी किया। घाटों पर सजी पंडितों की दुकानों पर यजमानों का तांता लगा रहा। वहीं गंगाधाम तिगरी में भी हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। वहां भी पुलिस ने हादसे की आशंका के चलते गहरे पानी वाले स्थानों पर फ्लैक्स एवं बांस-बल्ली लगवाए हुए थे। गंगा के बढ़े जल स्तर को देख लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करना उचित समझा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें