फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में 6.3 डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लगातार दूसरे दिन मौसम खुशनुमा रहा। दिनभर ठंडी हवा चली। आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बदरा बरसे नहीं। चौबीस घंटे के भीतर तापमान में 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम अच्छा रहने से लोगों की दिनचर्या सामान्य रही। सोमवार को भी खुशनुमा मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से दो दिन में बड़ी राहत मिली है। पिछले दो दिन से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। तपिश भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। दिनभर बादलों के बीच सूर्यदेव अटखेलियां करते नजर आए। बीच-बीच में बूंदों ही हल्की फुहारें भी पड़ीं। जो न के बराबर महसूस हुईं। सोमवार की सुबह में हल्की धूप खिली। हालांकि इससे तापमान में कुछ ज्यादा वृद्धि नहीं हो सकी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश होने की संभावना बनी हुई है। सुबह से ही पुरवाई हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। खुशनुमा मौसम के चलते बच्चे और बुजुर्गों ने पार्कों खूब मस्ती की। दिनभर बच्चे पार्कों में खेलते दिखाईं पड़े। बुजुर्गों ने भी ठंडी हवाओं का भरपूर आनंद लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। लिहाजा मौसम में बदलाव के चलते पिछले चौबीस घंटे के भीतर तापमान में 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें