अमरोहा। दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में ओमिक्रॉन वायरस सामने आने विदेश से 15 लोग और अमरोहा लौटे हैं। डॉक्टर और स्टाफ की सभी सैंपलिंग कराने की तैयारी है। जिले में अब तक 51 लोग विदेश यात्रा करके लौटे आए हैं।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना समेत 13 देशों में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट बी.1.1.529 सामने आया है, जो बेहद गंभीर है। जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। विदेश आने वाले हरके व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। पिछले पंद्रह दिन में 71 लोग विदेश यात्रा करके अमरोहा लौटे हैं। इसमें शनिवार को लौटने वाले 15 लोग शामिल हैं। इन सभी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। इससे पहले आने वाले 56 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। यह सभी लोग सात दिन बाद फिर अपनी कोरोना की जांच कराएंगे। उन्होंने बताया कि विदेश से आने वाला कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया तो उसकी नए वेरिएंट से संबंधित जांच कराई जाएगी। फिलहाल जहां-जहां कोरोना का नया वेरिंएट ओमिक्रॉन सामने आया है, इन देशों से कोई व्यक्ति यात्रा करके नहीं लौटा है।