फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बार काउंसिल चुनाव में हसनपुर में पहले दिन पड़े 144 वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य के 25 पदों के लिए चुनाव का आयोजन किया गया। दो दिवसीय चुनाव के पहले दिन हसनपुर में 144 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

हसनपुर में बाहय न्यायालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, तहसील बार एसोसिएशन और टैक्स बार एसोसिशन के करीब 344 मतदाताओं को बूथ पर अपने मत का प्रयोग करना है। दो दिवसीय मतदान की यह प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हसनपुर के अध्यक्ष नंदराम सिंह एडवोकेट ने बताया कि पहले दिन 144 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शनिवार को भी मतदान किया जाएगा। पहले दिन सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिकांश मतदाताओं ने मत का प्रयोग नहीं किया। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष करतार सिंह पाल का निधन होने पर अधिवक्तओं ने शोक मनाया। वह शनिवार को अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि यह चुनाव 25 सदस्य पदों के लिए हो रहा है। जिसमें 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश के अंदर लगभग ढाई लाख मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें