फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1430 परीक्षार्थियों ने किया अंग्रेजी की परीक्षा से किनारा

विज्ञापन
अमरोहा के राजकीय बालिका इंटर कालेज में परीक्षा छूटने के बाद बाहर आतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, सचल दल सतर्क रहे और परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। परीक्षा में 23390 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 21960 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1430 छात्र-छात्रा अंग्रेजी की परीक्षा से किनारा कर गए।
विज्ञापन

बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा में 179 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 171 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि आठ परीक्षार्थी नदारद रहे। पहली पाली में इंटरमीडिएट अरबी प्रश्न पत्र की परीक्षा में मात्र एक छात्र पंजीकृत था, वह परीक्षा में शामिल हुआ। दूसरी पाली में हाईस्कूल सिलाई विषय की परीक्षा में 15 छात्राएं पंजीकृत थीं। 13 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। दो छात्राएं गैर हाजिर रहीं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। जिसमें 23390 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 21960 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1430 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होते ही सचल दल टीमें केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं, मगर कोई नकलची नहीं मिला। किसी भी केंद्र से कोई अनुचित सामग्री परीक्षा के दौरान बरामद नहीं हुई। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया।
24 जिलों में परीक्षा की निरस्त होने से परेशान रहे परीक्षार्थी
प्रदेश के कुछ जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर लीक होने की आशंका के चलते जनपद में भी छात्र-छात्रा परीक्षा को लेकर परेशान नजर आए क्योंकि प्रदेश के 24 जिलों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। जिले के छात्र-छात्रा भी परीक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्र-छात्रा परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि जिले में सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीक से इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें