फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोअज्जमपुर ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन-एसके पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला। स्पेशल ट्रेन से गजरौला पहुंचे सीआरएस एसके पाठक ने मोअज्जमपुर रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीआरएस एसके पाठक ने बताया कि विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया। जल्द ही ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालित हो जाएगी। विद्युतीकरण में मामूली खामियां है, इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। इस दौरान स्टेशन पर अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीआरएस एसके पाठक अपनी स्पेशल ट्रेन से गजरौला पहुंचे थे। यहां से सीधे निरीक्षण के लिए मोअज्जपुर रेलवे ट्रैक पर रवाना हो गए। जगह जगह बने एसएसपी यानि रेलवे पावर हाउस का निरीक्षण किया। अन्य कामों को परखा। धनौरा, चांदपुर बिजनौर होते हुए मोअज्जमपुर तक पहुंचे। स्पेशल ट्रेन के साथ इलेक्ट्रिक व डीजल इंजन दोनों जुड़े थे। मोअज्जपुर से वापस निरीक्षण करते हुए शाम करीब सात बजे गजरौला स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। सीआरएस एसके पाठक ने बताया कि मोअज्जमपुर रेलवे ट्रैक के 90 किलोमीटर दूरी का विद्युतीकरण हो गया है। सभी व्यवस्थाएं ठीक है। जल्द ही ट्रैक के विद्युतीकरण का प्रमाण जारी कर दिया जाएगा। प्रमाण पत्र जारी होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। मोअज्जमपुर ट्रैक इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों की गति बढ़ेगी। कम समय में यात्रा पूरी होगी। इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। इसके बाद सीआरएस अपनी स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। उनके जाने पर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही गढ़वाल एक्सप्रेस
गजरौला। स्टेशन पर पहुंचे सीआरएस अपनी स्पेशल ट्रेन से सुबह करीब नौ बजकर 35 मिनट पर मोअज्जमपुर के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद करीब दस बजे गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन गजरौला पहुंच गई थी। सीआरएस की स्पेशल ट्रेन ने धनौरा पार नहीं किया था और धीमी गति से गए थे। इस कारण गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन को सिग्नल नहीं मिल सका। इस दौरान करीब 40 मिनट तक गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन गजरौला स्टेशन पर खड़ी। ट्रेन के स्टेशन पर खड़े रहने से यात्री परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें