फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर जब्त की गई 25 किलो पालीथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर पालिका की ओर से बुधवार को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानदारों से 25 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। वहीं 22 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। वहीं तीन मुर्गा विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

बुधवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर पालिका की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। अलग अलग दुकानदारों के यहां से पालीथीन जब्त की गई। वहीं एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा केमिकल लगाकर पकौड़ी बना रहे ठेले वालों को भी हटवाया। सड़े गले फल नष्ट कराए गए। वहीं फ्लाई ओवर के नीचे मछली बेचने वालों को हटाया गया। इसके साथ ही फाजलपुर रोड पर भी अभियान चला। जहां तीन दुकानों पर चिकन बिकते हुए पाया गया। गौरतलब है कि 28 जुलाई से कांवड़ यात्रा के चलते मीट की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी हुए है। जिसके बाद भी कांवड़ मार्ग में मुर्गे के होटल चलते पाए। ये दुकानदार जुर्माना नहीं भर सके। जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल सिंह, आदेश कुमार, वेदप्रकाश, दीपक, नदीम अख्तर, ललित, इरशाद, सफाई नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें