रोजगार मेले में उमड़े 450 युवा, साक्षात्कार के बाद 141 का चयन
-ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने बखान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर छह दिवसीय जश्न का समापन बुधवार को हो गया। आखिरी दिन रोजगार मेले का आयोजन हुआ। सरकार की उपलब्धियों को बताया। ब्लॉक सभागार में रोजगार मेले में कुल 450 युवा शामिल हुए। सात कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसके बाद 141 युवाओं का चयन हुआ।
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर तबके के लिए काम कर रही है। इसके चलते समाज के लोग खुशहाल है। चार साल का कार्यकाल प्रदेश में पूरा कर ली है। इस दौरान बीडीओ सत्येंद्र कुमार, एलडीएम प्रशांत कुमार, सेवायोजन अधिकारी सीपी सिंह के अलावा भाजपा नेता युद्धवीर सिंह, भूप सिंह, पुष्पेंद्र राणा, योगेश कुमार आदि रहे।
काउंटर पर उमड़ें युवा, ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में साक्षात्कार
अमरोहा। रोजगार मेले में शामिल होने को लेकर युवाओं में उत्साह रहा। ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में अतिरिक्त काउंटर खोलना पड़ा। इसके बाद युवाओं का इंटरव्यू हुआ। वहीं भूमि प्रयोगशाला कार्यालय में फॉर्म वितरित किया गया।
पांच दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल बांटीं
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल बांटी गई। इसके बाद दिव्यांगजन ट्राइसाइकिल से घर को गएं।
रोजगार मेले के लिए काफी दिनों से इंतजार था। सरकार की योजना सराहनीय है। ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले से युवाओं को लाभ मिलेगा। इंटरव्यू बहुत अच्छा हुआ है। विवेक कुमार, बीबड़ा खुर्द
श्रम विभाग के योजना के बारे में जानकारी मिली। पंजीयन बेहद आसान है। शिविर के आयोजन से लाभांवित हुए है। पहले महानगरों में इंटरव्यू होता रहा है। अब भाग दौड़ से छुटकारा मिल गया है। पिंटू सिंह, हटव्वा
रोजगार मेले में कई प्रकार की जानकारी हासिल हुई है। श्रम विभाग में पंजीकरण कराया गया है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से जानने का मौका मिला। जिसका लाभ शीघ्र ही मिल सकेगा। तनवीर
----------------
एक साथी के माध्यम से रोजगार मेले के आयोजन की जानकारी मिलने पर मेले में शामिल हुआ। वहां पर अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। श्रम विभाग में पंजीकरण भी कराया। सौरभ चौहान