गजरौला। पांच घरों में ताबड़तोड़ चोरी होने के बाद सोमवार को भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्षा पति भूपेंद्र चौधरी गांव पहुंचे। इन्होंने पीड़ितों से जानकारी हासिल की। वहीं पुलिस से जल्द ही खुलासा करने की बात कही।
सोमवार को भूपेंद्र चौधरी गांव पहुंचे। इन्होंने चोरी होने वाले सभी घरों में पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार गांव में चोरी हुई है। यह भी इतनी बड़ी कि पांच घरों से करीब पंद्रह लाख का सामान चला गया है। हालांकि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन, चोरी का खुलासा नहीं होने से गांव वालों में रोष है। जिस पर भूपेंद्र चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर शीघ्र ही खुलासा करने की बात कही। इसके साथ ही गांव वालों ने अपनी समस्याओं को भी उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कई रास्तों पर जलभराव की समस्या है। जिसे निपटारा दिलाया जाए। भाजपा नेता ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।