फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। युवती को खोजने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 15 दिन के भीतर दूसरी बार थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल की तलाश की जा रही है। मामला हाईकोर्ट में है। थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती अनुसूचित जाति के युवक के साथ तीन माह पहले फरार हो गई थी। पिता ने युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट करा दी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है जबकि युवक के परिजनों को उनकी जानकारी है। 15 दिन पहले भी परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने पर प्रदर्शन किया था। सोमवार को ग्रामीणों ने युवती की बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया और नारेबाजी की। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह का कहना है कि प्रेमी युगल हाईकोर्ट की शरण में हैं। उनकी तलाश में कई बार दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें